अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सऊदी अधिकारी और नेताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि उन्हें चाहिये कि वे हमारे उन सैनिकों का खर्च दें जो उनकी रक्षा कर रहे हैं।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप ने गुरूवार की रात को मेनीसोटा राज्य में एक चुनावी सभा में हज़ारों रिपब्लिकन कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा हम सऊदी अरब की रक्षा करते हैं किन्तु वे इसका कम खर्च देते हैं।
उन्होंने कहा कि सऊदी नरेश को चाहिये कि वह उन अमेरिकी सैनिकों का भारी खर्च पूरी तरह से अदा करें जो सऊदी अरब की रक्षा करते हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने इसी प्रकार तेलअवीव से बैतुल मुकद्दस अपने दूतावास को स्थानांतरित करने के निर्णय का समर्थन करते हुए कहा कि हमने अमेरिकी दूतावास को क़ुद्स स्थानांतरित किया जबकि बहुत से लोग हमें इस कार्य से रोकना चाहते थे।
ट्रंप ने इसी प्रकार दावा किया कि अमेरिकी लोगों के पास इस समय ऐसा राष्ट्रपति है जो अमेरिका के लिए खड़ा है और उसे ऐसा कार्य किया है कि किसी दूसरे राष्ट्रपति ने नहीं किया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने इसी प्रकार कहा कि अगले पांच सप्ताहों में हम अमेरिकी कांग्रेस में डेमोक्रेसी का एक और अनुभव करेंगे।
साथ ही उन्होंने अमेरिकी लोगों का आह्वान किया कि वे इस चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी का समर्थन करें। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इसी प्रकार कहा कि कांग्रेस पर डेमोक्रेटों का नियंत्रण अमेरिका के लिए त्रासदी होगा।